सताए गए चर्च की दैनिक प्रार्थना अपडेट

शुक्रवार, 17 अक्टूबर, 2025

*🌻सताव के मामले का जानकारी*

1. *ओडिशा राज्य के कंधमाल जिले के एक गांव की बसंती* ने हमें बताया कि उसे अपने ही परिवार के सदस्यों से असहनीय और अत्यधिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वह एकमात्र ऐसी महिला है जिसने यीशु को प्रभु और उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार किया है।

जब वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तो उसका परिवार उसे उसके धर्म से बाहर किसी व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

अत्यधिक सताव के कारण, वह अपना घर छोड़कर चली गई है, यह नहीं जानती कि कहाँ जाए और आगे का जीवन कैसे जिए। कलीसिया, कृपया परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वह इन ज्वलंत परीक्षण परिस्थितियों में उसका मार्गदर्शन करे और उसे शक्ति प्रदान करे।

*पर्सिक्युशन रिलीफ उसे अपने विश्वास में बने रहने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है* ।

2. *हरिपद गंगई और उनकी पत्नी नमिता ओडिशा राज्य के बालासोर जिले के एक गांव में रहते हैं* और उन्हें सताव का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे गांव के किसी भी त्योहार और अनुष्ठान में शामिल नहीं होते हैं।

ग्रामीणों ने हरिपद के पूरे परिवार की पिटाई शुरू कर दी।

नीचे के सभी लोगों को भी पीटा गया और उन सभी का इलाज चल रहा है।

*नमिता गंगाई*
*श्रीहरि गंगाई*
*औरोबिन्दो जेना*

चर्च, कृपया उनके चंगाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें ताकि वे अपने विश्वास में निष्ठापूर्वक बने रह सकें।

-जैसे कि पर्सिक्युशन रिलीफ को सूचित किया गया है

3. *भाई अच्युत कुमार देवरी और बहन प्रसन्ना धन* को *उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले* से बीएनएस की धारा 351(2), 3 और 5(1) के तहत धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

चर्च, कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें।

-जैसे कि पर्सिक्युशन रिलीफ को सूचित किया गया है।

https://dainik.bhaskar.com/R4OYp3D6uXb

4. *अद्यतन* : भाई डिक्सन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने *गुजरात राज्य के नाडियाड जिले* के पास्टर *स्टीवन मैकइवान* के चर्च को ध्वस्त कर दिया है, जिन्हें धर्मांतरण के आरोप में 05/10/2025 को जेल भेज दिया गया था।

चर्च, कृपया प्रभु से प्रार्थना करें कि वह उन्हें शांति और साहस प्रदान करें।

https://deshgujarat.com/2025/10/14/illegal-structures-of-religious-conversion-case-accused-razed-in-nadiad/

*🌻⚖️आज की अदालती सुनवाई*

*”हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरा भरोसा तुझ पर है; सब पीछा करने वालों से मुझे बचा और छुटकारा दे “*
*भजन संहिता 7:1*

1. *उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया जिले से पास्टर विनोद कुमार* को 02/10/2025 को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन पर बीएनएस धारा 196, 299 और 3/5(1) के तहत आरोप लगाए गए।

मामले की सुनवाई आज, 17/10/2025 को निर्धारित है।

चर्च, कृपया यीशु के नाम पर सभी शत्रुओं की योजनाओं को नष्ट करने के लिए प्रार्थना करें।

जैसे कि उनके बेटे चंदन के द्वारा सूचित किया गया है

2. *उत्तर प्रदेश राज्य के महाराजगंज ज़िले के पास्टर रामुदेश साहनी* की सुनवाई आज, 17/10/2025 को निर्धारित है। कुल 17 गवाह हैं, जिनमें से तीन ने उनके पक्ष में बयान दिए हैं। चर्च, प्रार्थना करे कि सभी गवाह पास्टर रामउदेश के पक्ष में सच बोलें और यह मामला चमत्कारिक ढंग से समाप्त हो।

-जैसे कि पर्सिक्युशन रिलीफ को सूचित किया गया है।

🌻⚖️ *न्यायिक सुनवाई अपडेट*

1. *अलीराजपुर जिला, मध्य प्रदेश राज्य के पास्टर छग्गन डावर* ने बताया कि उन्होंने 16/10/2025 को अदालत के समक्ष दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

अगली सुनवाई 11/11/2025 को है। (उन्हें 11 और 12 नवंबर को दो दिन बुलाया गया है।)

उन पर मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा (3 और 5) के तहत आरोप लगाय गया था।

2. *उत्तर प्रदेश राज्य के रायबरेली जिले के पास्टर बलराम* ने बताया कि वे सुनवाई के लिए नहीं गये।

वकील द्वारा नई तारीख नहीं दी गई है।
चर्च उसके लिए प्रार्थना करना जारी रखे।

*🌻उत्पीड़कों के लिए प्रार्थना करें*

*”और तुरन्त उस की आंखों से छिलके से गिरे, और वह देखने लगा और उठकर बपतिस्मा लिया; फिर भोजन कर के बल पाया॥”*

*प्रेरितों के काम 9:18*

प्रिय कलीसिया, उन युवाओं के उद्धार के लिए प्रार्थना करें जो भ्रष्ट प्रभावों और गलत विचारधाराओं के कारण संतों पर क्रूरतापूर्वक हमला करते हैं, ताकि उनका प्रभु के साथ हृदयस्पर्शी मिलन हो सके और वे अपनी मूर्खता और बुरे मार्गों से पश्चाताप कर सकें।

🌻 *मीडिया से सताव का समाचार*

1. *छत्तीसगढ़: धर्मांतरण का नया फार्मूला… बीमारी और अंधविश्वास से ग्रस्त महिलाओं को चंगाई सभा में लाकर उन्हें ईसाई बनाओ* ।

https://www.bhaskar.com/amp/local /chhattisgarh/raipur /news/bring-women -suffering-from-illness -and-superstition-to -the-healing-meeting -and-convert-them-to -christianity-136184045 .html

2. हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के देहरा में धर्मांतरण को लेकर हंगामा। पंजाब से आए छह लोग लोगों को बरगला रहे थे।
https://hindi.news18

.com/news/himachal

-pradesh/shimla -ruckus-over-religious -conversion-in-dehra -six-people-in-police -custody-ws-kl-9737889 .html

🌻 *पर्सिक्यूशन रिलीफ दैनिक बाइबल पठन भाग सताव पर*:

🎈2 राजा अध्याय 4
🎈भजन संहिता अध्याय 75
🎈यशायाह अध्याय 65- 66

🤝 *सताव सहन करने वालो के लिए सहायता और मदद*

*बुनियादी ज़रूरतों में सहायता*

यदि आप सताए गए लोगों के किसी ऐसे परिवार को जानते हैं, जिसे किसी बुनियादी ज़रूरत है, तो कृपया हमसे +91 9993200020 पर संपर्क करें।

*सताव सह रहे ईसाइयों के लिए आश्रय*

यदि आप सताए गए ईसाई हैं, और आपको आश्रय की आवश्यकता है, तो हम आवश्यक व्यवस्था करने के लिए तैयार हैं।

व्हाट्सएप : 📲+91 9993200020

*कानूनी सलाह और तत्काल सहायता*

सभी कानूनी परामर्श और सताए गए चर्च के लिए तत्काल सहायता के लिए, पर्सिक्यूशन रिलीफ टोल फ्री हेल्पलाइन पर कॉल करें:

📲1800-1234-461

*सताए गए चर्च के लिए प्रार्थना में हमारे साथ जुड़ें*

कृपया निम्नलिखित भाषाओं में सताव पर हमारे दैनिक प्रार्थना अपडेट की सदस्यता लेकर भारत में सताए गए ईसाइयों के लिए प्रार्थना करने के लिए हमारे साथ प्रार्थनापूर्वक भागीदार बनें: अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, उड़िया, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, असमिया, बंगाली, गुजराती, पंजाबी और भोजपुरी। कृपया हमें अपना नाम, जिला और पसंदीदा भाषा व्हाट्सएप:

📲+919993200020 पर भेजें।

*अनुवाद के लिए स्वयंसेवक*

यदि आप इनमें से किसी भी भाषा में अनुवाद करने के लिए स्वयंसेवक बनना चाहते हैं,तो कृपया हमें अपना नाम, जिला और मुख्य भाषा,📲 व्हाट्सएप: +919993200020 पर भेजें।

*निवेदन*

कृपया पर्सिक्यूशन रिलीफ दैनिक प्रार्थना बिंदुओं को सभी ईसाई प्रार्थना योद्धाओं और चर्चों को अग्रेषित करें।

🔗www.persecutionrelief.org/pray/

*अस्वीकरण*

*महत्वपूर्ण नोट*

पर्सिक्यूशन रिलीफ प्रार्थना अपडेट केवल एक ही उद्देश्य से पोस्ट किए जाते हैं— *सताव सह रहे* और *उत्पीड़कों* के लिए *प्रार्थना* करना।

इन प्रार्थना बिंदुओं के किसी भी भाग का अनधिकृत साझाकरण, पुनरुत्पादन या प्रसार सख्त वर्जित है।
पर्सिक्युशन रिलीफ इस जानकारी के उपयोग के संबंध में किसी भी दायित्व से इनकार करता है।

*ईसाइयों के बीच निजी प्रचलन के लिए*



DISCLAIMER:
Persecution Relief wishes to withhold personal information to protect the victims of Christian Persecution, hence names and places have been changed. Please know that the content and the presentation of views are the personal opinion of the persons involved and do not reflect those of Persecution Relief. Persecution Relief assumes no responsibility or liability for the same. All Media Articles posted on our website, are not edited by Persecution Relief and is reproduced as generated on the respective website. The views expressed are the Authors/Websites own. If you wish to acquire more information, please email us at: persecutionrelief@gmail.com or reach us on WhatsApp: +91 9993200020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *