गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025
🌌 *आज की अदालती सुनवाई*
1.*उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया ज़िले* *के पास्टर* *विनोद कुमार* की ज़मानत की सुनवाई *आज 30/10/2025* को निर्धारित है। उन्हें 02/10/2025 को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया था।
उनकी बेटी की शादी 19/11/2025 को होनी है और उनकी अनुपस्थिति से परिवार को बहुत दुःख हुआ है। पर्सिक्युशन रिलीफ परिवार उनकी शादी और सभी आवश्यक सहायता का ध्यान रखेगा। चर्च, कृपया उनकी शीघ्र रिहाई के लिए प्रार्थना करें।
– जैसा कि पर्सिक्यूशन रिलीफ को सूचित किया गया।
2.*उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले के पास्टर दुर्गेश चौहान और 11 अन्य* घनश्याम गौतम, पवन गौतम, सूरज गौतम, सुनील रावत, सुरेंद्र रावत, सोनम रावत, संगीता गौतम, सरजू प्रसाद, धर्मेंद्र, राहुल और रामजनम के मामले की सुनवाई आज *30/10/25* को निर्धारित है। उन पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत आरोप लगाए गए हैं। चर्च, कृपया बिना किसी और विस्तार के मामले के पूर्ण समापन के लिए प्रार्थना करते रहें।
– जैसा कि पास्टर दुर्गेश चौहान द्वारा सूचित किया गया।
🌌 *न्यायालय सुनवाई अपडेट*
उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले के अनुग्रह जॉय, सुमित जॉन और रोशन निषाद के मामले की सुनवाई, जो 29/10/2025 को निर्धारित थी, *27/11/2025 तक स्थगित कर दी गई।*
उन पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 (1) तथा धारा 351 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
चर्च, निरंतर प्रार्थना करते रहे कि उन पर लगे झूठे आरोपों से वह बरी हों।
– जैसा कि पर्सिक्यूशन रिलीफ को सूचित किया गया है।
🌌 *साहस और विरता के लिए प्रार्थना करें*
उन सताए गए संतों के लिए प्रार्थना करें जो कठिन परिस्थितियों में भी सेवा जारी रख रहे हैं, कि उनके शब्दों में स्वर्ग का अधिकार और साहस हो जो किसी भी खतरे से अडिग हो।
_“और मेरे लिये भी कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए कि मैं साहस के साथ सुसमाचार का भेद बता सकूँ” (इफिसियों 6:19)_
चूँकि शैतान सताए गए संतों के साहस को कमज़ोर करने की योजना बना रहा है, इसलिए प्रार्थना करें कि प्रभु अपने सेवकों के हाथों को मज़बूत करें ताकि वे बिना किसी भय के अपना कार्य जारी रख सकें।
_“वे सब लोग यह सोचकर हमें डराना चाहते थे, “उनके हाथ ढीले पड़ें, और काम बन्द हो जाए।” परन्तु अब हे परमेश्वर, तू मुझे हियाव दे।” (नहेमायाह 6:9)_
🌌 *आज मीडिया में सताव की खबरें*
*1*.*धर्मांतरण के आरोप में एक महिला समेत पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज [गोरखपुर, उत्तर प्रदेश]*
*2.छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून: सरकार शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून पेश करेगी।*
https://www.ibc24.in/chhattisgarh/government-will-bring-a-law-to-prevent-religious-conversions-in-the-winter-session-3313883.html/amp
🌌 *पर्सिक्यूशन रिलीफ दैनिक बाइबल पठन भाग सताव पर*:
🛡️ 2 राजा अध्याय 17
🛡️ भजन संहिता अध्याय 88
🛡️ यिर्मयाह अध्याय 25-26
🤝 *सताव सहन करने वालो के लिए सहायता और मदद*
*बुनियादी ज़रूरतों में सहायता*
यदि आप सताए गए लोगों के किसी ऐसे परिवार को जानते हैं, जिसे किसी बुनियादी ज़रूरत है, तो कृपया हमसे +91 9993200020 पर संपर्क करें।
*सताव सह रहे ईसाइयों के लिए आश्रय*
यदि आप सताए गए ईसाई हैं, और आपको आश्रय की आवश्यकता है, तो हम आवश्यक व्यवस्था करने के लिए तैयार हैं।
व्हाट्सएप : 📲+91 9993200020
*कानूनी सलाह और तत्काल सहायता*
सभी कानूनी परामर्श और सताए गए चर्च के लिए तत्काल सहायता के लिए, पर्सिक्यूशन रिलीफ टोल फ्री हेल्पलाइन पर कॉल करें:
📲1800-1234-461
*सताए गए चर्च के लिए प्रार्थना में हमारे साथ जुड़ें*
कृपया निम्नलिखित भाषाओं में सताव पर हमारे दैनिक प्रार्थना अपडेट की सदस्यता लेकर भारत में सताए गए ईसाइयों के लिए प्रार्थना करने के लिए हमारे साथ प्रार्थनापूर्वक भागीदार बनें: अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, उड़िया, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, असमिया, बंगाली, गुजराती, पंजाबी और भोजपुरी। कृपया हमें अपना नाम, जिला और पसंदीदा भाषा व्हाट्सएप:
📲+919993200020 पर भेजें।
*अनुवाद के लिए स्वयंसेवक*
यदि आप इनमें से किसी भी भाषा में अनुवाद करने के लिए स्वयंसेवक बनना चाहते हैं,तो कृपया हमें अपना नाम, जिला और मुख्य भाषा,📲 व्हाट्सएप: +919993200020 पर भेजें।
*निवेदन*
कृपया पर्सिक्यूशन रिलीफ दैनिक प्रार्थना बिंदुओं को सभी ईसाई प्रार्थना योद्धाओं और चर्चों को अग्रेषित करें।
🔗www.persecutionrelief.org/pray/
*अस्वीकरण*
*महत्वपूर्ण नोट*
पर्सिक्यूशन रिलीफ प्रार्थना अपडेट केवल एक ही उद्देश्य से पोस्ट किए जाते हैं— *सताव सह रहे* और *उत्पीड़कों* के लिए *प्रार्थना* करना।
इन प्रार्थना बिंदुओं के किसी भी भाग का अनधिकृत साझाकरण, पुनरुत्पादन या प्रसार सख्त वर्जित है।
पर्सिक्युशन रिलीफ इस जानकारी के उपयोग के संबंध में किसी भी दायित्व से इनकार करता है।
*ईसाइयों के बीच निजी प्रचलन के लिए*
DISCLAIMER:
Persecution Relief wishes to withhold personal information to protect the victims of Christian Persecution, hence names and places have been changed. Please know that the content and the presentation of views are the personal opinion of the persons involved and do not reflect those of Persecution Relief. Persecution Relief assumes no responsibility or liability for the same. All Media Articles posted on our website, are not edited by Persecution Relief and is reproduced as generated on the respective website. The views expressed are the Authors/Websites own. If you wish to acquire more information, please email us at: persecutionrelief@gmail.com or reach us on WhatsApp: +91 9993200020